हरिद्वार के एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में 16 जून से सजेगा तीरंदाज़ी का महाकुंभ देशभर से जुटेंगे 500 से अधिक धनुर्धरहरिद्वारतीर्थ नगरी 13 जून से आयोजन किया जा रहा है

मनोज ठाकुर

हरिद्वार के एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में 16 जून से सजेगा तीरंदाज़ी का महाकुंभ देशभर से जुटेंगे 500 से अधिक धनुर्धर
हरिद्वारतीर्थ नगरी 13 जून
हरिद्वार के एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज का खेल मैदान आगामी 16 जून से एक भव्य ऐतिहासिक खेल आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय स्तर के ‘तीरंदाज़ी महाकुंभ’ का आगाज़ होने जा रहा है, जिसमें अपनी तीरंदाज़ी कला का जौहर दिखाने के लिए देश के कोने-कोने से धुरंधर जुटेंगे।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन
इस भव्य खेल महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमहंत डॉक्टर रवींद्र पुरी जी महाराज (अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं अध्यक्ष, कॉलेज प्रबंधन समिति) द्वारा किया जाएगा। महाराज श्री के सानिध्य में इस प्रतियोगिता का शुभारंभ पूरे विधि-विधान और भव्यता के साथ होगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे प्रो. बत्रा

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा परिषद के सदस्य एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर सुनील कुमार बत्रा उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
500 से अधिक प्रतिभागी लेंगे हिस्सा
विशेष जानकारी देते हुए कुलदीप चौहान ने बताया कि इस तीरंदाज़ी महाकुंभ को लेकर खिलाड़ियों में भारी उत्साह है। प्रतियोगिता में संपूर्ण देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से 500 से अधिक शीर्ष धनुर्धर और प्रतिभागी अपनी चुनौती पेश करने हरिद्वार पहुंच रहे हैं। खेल मैदान पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को एक बेहतरीन खेल माहौल मिल सके।
यह आयोजन न केवल उत्तराखंड बल्कि देश के खेल परिदृश्य में तीरंदाज़ी को एक नई ऊंचाई देने का काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *