अवैध कब्जा धारी के अंदर दहशत बढ़ानी जरूरी है सभी सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे बनाकर लोग मजे से रहते हैं
गाजियाबाद शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली हिंडन नदी के आसपास करीब 258 अवैध कॉलोनियां बसी हैं।
हैरानी की बात है कि यहां से निकलने वाला गंदा पानी बिना ट्रीट किए ही नदी में डाला जा रहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को सौंपी गई रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
इस पर डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने साफ कहा कि प्रकृति और नदी के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त से बाहर है।
उन्होंने तमाम विभागों के बड़े अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग की और हिंडन नदी के किनारों और डूब क्षेत्र (फ्लडप्लेन) से अवैध कब्जों को हटाने के आदेश दिए हैं। इसके लिए अभियान चलेगा। लोनी के एसडीएम, जीडीए, सिंचाई विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीमें अवैध कब्जों को हटाने और नदी को साफ करने में जुटने जा रही हैं। विशेष पर्यावरण अभियान की प्रोग्रेस रिपोर्ट हर हफ्ते खुद जिला मैजिस्ट्रेट को सौंपी जाएगी।

