उत्तराखंड की एक बिटिया ने यूपीएससी 2013 सिविल सेवा परीक्षा पहली बार में क्रैक किया इससे पहले 16 नौकरी छोड़कर पहले प्रयास में ही आईपीएस बनी

एक ऐसी आईपीएस अधिकारी जो हमेशा अपने सौम्य व्यवहार और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी को निभाती है

उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली तृप्ति भट्ट ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी (UPSC) 2013 सिविल सेवा परीक्षा क्रैक कर 165वीं रैंक हासिल की और आईपीएस (IPS) अधिकारी बनीं।

उन्हें उनका होम कैडर (उत्तराखंड) ही आवंटित किया गया।

यूपीएससी क्रैक करने से पहले तृप्ति ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) सहित कुल 16 सरकारी नौकरियों के प्रस्ताव ठुकरा दिए थे।

पंतनगर विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने कुछ समय तक एनटीपीसी (NTPC) में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में भी कार्य किया था। 9वीं कक्षा में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से मुलाकात और उनके द्वारा दिए गए एक हस्तलिखित पत्र से प्रेरित होकर उन्होंने राष्ट्र सेवा का मार्ग चुना था।

अपने पुलिस करियर में IPS तृप्ति भट्ट अब तक एसपी देहरादून, एसपी चमोली, कमांडर SDRF (टिहरी गढ़वाल) और एसपी इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी (देहरादून) जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *