अवैध बस्तियां के खिलाफ दिल्ली के बाद अब गाजियाबाद की बारी करीब 258 बस्तियों को किया जाएगा धवस्त गाजियाबाद जिलाधिकारी को दिए निर्देश

अवैध कब्जा धारी के अंदर दहशत बढ़ानी जरूरी है सभी सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे बनाकर लोग मजे से रहते हैं

गाजियाबाद शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली हिंडन नदी के आसपास करीब 258 अवैध कॉलोनियां बसी हैं।

हैरानी की बात है कि यहां से निकलने वाला गंदा पानी बिना ट्रीट किए ही नदी में डाला जा रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को सौंपी गई रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

इस पर डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने साफ कहा कि प्रकृति और नदी के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त से बाहर है।

उन्होंने तमाम विभागों के बड़े अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग की और हिंडन नदी के किनारों और डूब क्षेत्र (फ्लडप्लेन) से अवैध कब्जों को हटाने के आदेश दिए हैं। इसके लिए अभियान चलेगा। लोनी के एसडीएम, जीडीए, सिंचाई विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीमें अवैध कब्जों को हटाने और नदी को साफ करने में जुटने जा रही हैं। विशेष पर्यावरण अभियान की प्रोग्रेस रिपोर्ट हर हफ्ते खुद जिला मैजिस्ट्रेट को सौंपी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *