राजस्थान की एक किसान की बिटिया पहाड़ पर कानून व्यवस्था की निभा रही है अपनी ड्यूटी

आईपीएस रेखा यादव चंपावत जिले के कप्तान के तौर पर कमान संभाल रही हैं। चंपावत जिला सीएम पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा क्षेत्र है, ऐसे में चंपावत जिले की कानून व्यवस्था रेखा यादव के लिए किसी चुनौती से कम नहीं हैं।

साल 2019 बैच की IPS अधिकारी रेखा यादव को उत्तराखंड कैडर मिला। चंपावत की कमान संभालने से पहले वे उत्तराखंड के कई महत्वपूर्ण जिलों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।सहायक पुलिस अधीक्षक देहरादून, हरिद्वार, एसपी क्राइम, ट्रैफिक हरिद्वार के बाद एसपी चमोली और पिथौरागढ़ जैसे सीमांत व संवेदनशील जिलों में कप्तान के तौर पर कार्य करने के बाद अब वह चंपावत जैसे अहम जिले में पुलिसिंग का नेतृत्व कर रही हैं।

रेखा यादव बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में बेहद मेधावी रही हैं। उनकी शुरुआती स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई कोटपुतली (जयपुर) से ही संपन्न हुई। 12 वीं की परीक्षा 90.92% अंकों के साथ उत्तीर्ण करने के बाद रेखा ने बीएससी 84.67% अंकों के साथ पास की। उन्होंने समाजशास्त्र (Sociology) और भूगोल (Geography) विषयों से MA किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *