बीएचईएल मध्य मार्ग में बाइक स्टंट और हुड़दंग करना पड़ा महंगा

मनोज ठाकुर

कोतवाली रानीपुर

बीएचईएल मध्य मार्ग में बाइक स्टंट और हुड़दंग करना पड़ा महंगा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का रानीपुर पुलिस ने लिया तत्काल संज्ञान

दो बाइक चालकों और उनके दो साथियों के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई

दोनों मोटरसाइकिलें सीज, साथियों का पुलिस अधिनियम में चालान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ युवक बीएचईएल मध्य मार्ग पर मोटरसाइकिलों से खतरनाक स्टंट करते एवं हुड़दंग मचाते दिखाई दे रहे थे। हरिद्वार पुलिस द्वारा वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक रानीपुर मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों की पहचान की।

पुलिस टीम ने सभी को चिन्हित कर पकड़ लिया तथा दोनों मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत सीज किया।

साथ ही दोनों साथियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत चालान कर ₹500/- संयोजन शुल्क वसूल किया गया।

सभी युवकों को भविष्य में इस प्रकार के स्टंट, हुड़दंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन की पुनरावृत्ति न करने की कड़ी हिदायत दी गई।

स्टंट करने वाले बाइक चालक

  1. अभिषेक पुत्र रामबाबू निवासी ब्रह्मपुरी, रावली महदूद, सिडकुल हरिद्वार (वाहन पल्सर संख्या UP 19 S 0161)
  2. ⁠फरहान पुत्र गुलफाम निवासी ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर, रानीपुर हरिद्वार (वाहन अपाची संख्या UK 08 BF 6921)

हुड़दंग करने वाले साथी

  1. मनीष पाल पुत्र सुदेश पाल निवासी ब्रह्मपुरी, रावली महदूद, सिडकुल हरिद्वार
  2. ⁠अनुज कुमार पुत्र रोहतास कुमार निवासी ब्रह्मपुरी, रावली महदूद, सिडकुल हरिद्वार

सीज किये वाहन व कार्यवाही

  1. पल्सर संख्या UP 19 S 0161
  2. ⁠अपाची संख्या UK 08 BF 6921
  3. ⁠02 चालान धारा 81 पुलिस अधिनियम (500/- संयोजन शुल्क)

पुलिस टीम

  1. मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
  2. ⁠व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी
  3. ⁠हे0का0 गोपीचन्द पूनियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *