मेला गुघाल: 1 करोड़ 99 लाख का मूल बजट पारित, 3 करोड़ 65 लाख आय बजट पर भी मुहर, 3 साल के लिए दिया जाएगा ठेका
सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में देर शाम तक चली नगर निगम बोर्ड की बैठक में ऐतिहासिक मेला गुघाल वर्ष 2026-27 के लिए 1 करोड़ 99 लाख रुपये का मूल बजट तथा 3 करोड़ 65 लाख रुपये का अनुमानित आय बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। यह बजट पूर्व में कार्यकारिणी समिति में भी सर्वसम्मति से पास हो चुका था।
सहायक लेखाधिकारी राजीव कुशवाह ने बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि गत वर्ष मेला गुघाल का मूल बजट 1 करोड़ 42 लाख रुपये था। इस वर्ष मेले को और अधिक भव्य बनाने के लिए नगर निगम ने 47 लाख रुपये अधिक व्यय करने का निर्णय लिया है।
बैठक के मुख्य निर्णय:
1. मेला गुघाल का ठेका 3 वर्ष के लिए देने पर बोर्ड ने मुहर लगाई।
2. मेले का पार्किंग ठेका तथा पथ प्रकाश ठेका एक साथ देने का निर्णय।
3. मेला गुघाल के लिए संयोजक तथा सहसंयोजक बनाने का अधिकार, उपसभापति मयंक गर्ग के सुझाव पर सर्वसम्मति से महापौर डॉ. अजय कुमार को दे दिया गया।
बैठक में पार्षद अभिषेक अरोड़ा टिंकू, नीरज शर्मा, दिग्विजय चौहान, मंसूर बदर, मुकेश गक्खड़ व चौ. वीरसेन सिद्धू ने मेले के संबंध में अनेक सुझाव देते हुए चर्चा में हिस्सा लिया। पार्षदों की जिज्ञासा पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने विस्तार से बताया कि मेला गुघाल का ठेका तीन वर्ष के लिए क्यों दिया जा रहा है।
बैठक में अधिकारियों और पार्षदों की मौजूदगी रही।
संपादक: कुलदीप शर्मा | Ganga News 24 | सहारनपुर / हरिद्वार

