विधिक जानकारी जन- जन तक पहुंचाएं पीएलवी : न्यायमूर्ति दयाराम।


टिहरी:- विधिक जानकारी जन- जन तक पहुंचाएं पीएलवी : न्यायमूर्ति दयाराम।

नई टिहरी, माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सीनियर सिविल जज श्री दयाराम ने जिले भर के पराविधिक स्वयंसेवियों की बैठक ली। कहा कि विधिक जानकारियां जन-जन तक पहुंचाने में न्याय मित्रों की बड़ी भूमिका है। न्याय सबके लिए है और कानून की जानकारी भी प्रत्येक को होनी चाहिए। इसी अवधारणा से पैरा लीगल वॉलिंटियर्स की व्यवस्था है। कोई भी कमजोर, निर्धन, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, महिला, अनुसूचित जाति- जनजाति का व्यक्ति, पूर्व सैनिक आदि न्याय से वंचित न रहे इसके लिए न्याय मित्रों का कर्तव्य है कि वह जन- जन तक विधिक जानकारी दिए गए निर्देशों के अनुसार पहुंचाने का कार्य करें। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों की मदद करें।

एक घंटे चली वर्चुअल बैठक में न्यायाधीश महोदय ने अधिकार मित्रों को विस्तार से निर्देश दिए। कहा कि जागरूकता बढ़ाना और जानकारी देने के अलावा न्याय मित्र सेतु का काम करते हैं। महीने भर किए गए कार्यों के रिपोर्टिंग पहुंचाते हैं। कार्य योजना के बारे में बताते हुए कहा कि आगामी विश्व पर्यावरण दिवस- 5 जून तथा विश्व योग दिवसीय 21 जून को सभी अधिकार मित्र बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करेंगे। ‘सुरक्षित ईंधन और सुरक्षित जीवन’ के बारे में भी उन्होंने योजना के बारे में बताया। स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा एक पखवाड़े ‘सड़क सुरक्षा अभियान’ का कार्यक्रम भी अपने क्षेत्र में चलाएंगे। निरीक्षण में पूरे जनपद में पीएलवी अच्छा कार्य कर रहे हैं। काफी सकारात्मक लाभ लोगों को मिल रहा है।

मासिक रूटिंग बैठक में सीनियर सिविल जज महोदय ने बताया कि समय-समय पर साक्षरता शिविरों और कैंपस के माध्यम से कानूनी जानकारी बढ़ी है। मेगा शिविर और कैंप लगाए जाते हैं इसके अलावा लोक अदालतों के प्रचार- प्रसार में भी न्याय मित्र बखूबी कार्य कर रहे हैं। कानून की जानकारी होना सभी के लिए वांछित है।

विधिक सेवा प्राधिकरण छोटी-छोटी बुकलेट्स के माध्यम से भी जानकारियां समय-समय पर प्रदान करता है। यह ई- बुक्स डाऊनलोड भी की जा सकती हैं। सभी अधिकार मित्र दिए गए निर्देशों का सम्यक पालन करें। कार्यों का निरीक्षण और अनुश्रवण भी किया जाता है। वर्चुअल बैठक में जिले भर से बड़ी संख्या में अधिकार मित्रो ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया और निर्देशों को सुना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी कार्यालय से निशा ने भी सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *