आज दिनांक 05 जून 2026 को जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, हरिद्वार में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण किया गया


विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ का आयोजन

आज दिनांक 05 जून 2026 को जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, हरिद्वार में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया तथा उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

केंद्र के कार्यकारी अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने पर बल दिया।

इस अवसर पर केंद्र के सचिव श्री सुखबीर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह, श्री सुमित्र पांडे साथ ही संस्थान के शिक्षकों श्री विभोर चौधरी, श्रीमती कमलप्रीत कौर, श्रीमती चांदनी श्रीकुंज, जाह्नवी संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) की छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की एवं जाकिर, संजयअन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने यह पर्यावरण संरक्षण शपथ ली—

“हम प्रतिज्ञा करते हैं कि पर्यावरण की रक्षा एवं संवर्धन के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। अधिक से अधिक वृक्षारोपण करेंगे, जल एवं ऊर्जा का संरक्षण करेंगे, प्लास्टिक के उपयोग को कम करेंगे तथा अपने आसपास स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्वयं जागरूक रहेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।”

कार्यक्रम का समापन पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।
जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *