लालढांग रेंज के स्टोर से पांच हाथी दांत गायब होने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

खबर – हाथी दांत वाली

लालढांग रेंज से 5 हाथी दांत गायब, 2 रेंजर निलंबित

हरिद्वार। लालढांग रेंज के स्टोर से पांच हाथी दांत गायब होने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर रेंजर अनुराग जोशी और प्रभारी रेंजर भगवत प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है।

डीएफओ हरिद्वार की अध्यक्षता में हुई जांच में रेंजर, फॉरेस्टर और लिपिक की लापरवाही सामने आई थी। सीसीएफ एचआरडी पीके पात्रो ने दोनों रेंजरों के निलंबन की पुष्टि की है।

दरअसल, स्टोर में हाथियों के करीब 15 दांत दर्ज थे। जांच में मौके पर केवल 10 दांत ही मिले। शेष 5 दांत गायब पाए गए।

मामले में यमकेश्वर थाने में FIR भी दर्ज कराई गई थी।

गायब हाथी दांत कहां गए और उनका कुल वजन कितना था, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आगे की जांच जारी है।

📍 हरिद्वार | 12 नवंबर 2026

Haridwar #Laldhang #ForestDepartment #GangaNews24


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *