कांग्रेस ने एक बार फिर कुंभ मेला तैयारियों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं।

कुंभ कार्यों की गुणवत्ता पर कांग्रेस के सवाल

हरिद्वार। कांग्रेस ने एक बार फिर कुंभ मेला तैयारियों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान कुंभ कार्यों की गुणवत्ता और थर्ड पार्टी ऑडिट पर सवाल खड़े करते हुए मांग की –

1. निर्माण कार्यों में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता के लिए इंजीनियरिंग टेस्टिंग लैब स्थापित की जाए
2. स्थाई पुलों के निर्माण की स्थिति स्पष्ट की जाए
3. कुंभ कार्यों की थर्ड पार्टी ऑडिट रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए और बताया जाए कि ऑडिट किस एजेंसी से कराया जा रहा है

उन्होंने कहा कि कुंभ की तैयारियां चल रही हैं, सरकार करोड़ों के कार्य करा रही है। लेकिन कुंभ के कई काम मानकों के अनुरूप नहीं हो रहे हैं।

स्वच्छता अभियान को लेकर भी सवाल खड़े किए – स्वच्छता रैंकिंग में हरिद्वार को कोई स्थान प्राप्त नहीं हुआ। गंगा बंदी के दौरान स्वच्छता अभियान चलाए गए, उसके बावजूद भी धरातल पर कुछ नजर नहीं आया। पुरानी कंक्रीट की टेस्टिंग नितांत जरूरी थी। टेस्टिंग लैब भी स्थापित नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्यों पर ध्यान नहीं दिया गया तो कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी, मनोज सैनी, जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, बीके तिवारी, जिला प्रवक्ता अमित अवस्थी भी मौजूद रहे।

📍 हरिद्वार | 12 नवंबर 2026

KumbhMela #Haridwar #Congress #AlokSharma #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *