हरिद्वार में IB के SP को ड्राइवर ने मारी गोली, AIIMS रेफर

गंगा न्यूज़ 24 • हरिद्वार

हरिद्वार में IB के SP को ड्राइवर ने मारी गोली, AIIMS रेफर

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात हुई। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एसपी सीपी नौटियाल पर उनके ही ड्राइवर विनोद नेगी ने गोली चला दी।

गोली एसपी के माथे के पास से छूकर निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए ऋषिकेश AIIMS रेफर कर दिया गया। a2da

केबिन में कहासुनी के बाद फायरिंग

बताया जा रहा है कि एसपी और ड्राइवर के बीच पिछले कुछ समय से नाराजगी चल रही थी। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे ड्राइवर गुस्से में एसपी के केबिन में घुसा, दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और इसके बाद गोली चलने की आवाज आई। cb1e

स्टाफ जब केबिन में पहुंचा तो एसपी कुर्सी पर बेसुध पड़े थे और सिर के पास से खून बह रहा था।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर विनोद नेगी को गिरफ्तार / हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। a2da

SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी अस्थायी ड्राइवर था और गोली चलाने की वजह की जांच की जा रही है। a1b5

VVIP मूवमेंट के बीच हड़कंप

घटना के समय हरिद्वार में VVIP मूवमेंट चल रहा था, जिससे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। हथियार कहां से आया और कार्यालय के अंदर गोली चलाने की नौबत क्यों आई, पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *