ऋषिकुल परिसर, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय हरिद्वार के चिकित्सको, प्रशिक्षुओं ने स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल के बच्चों एवं ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर वितरित की निशुल्क औषधियां

मनोज ठाकुर

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर ऋषिकुल परिसर उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय हरिद्वार द्वारा स्वामी विवेकानंद एकेडमी में निशुल्क चिकित्सा कैंप के साथ हुआ शुभारंभ*

ऋषिकुल परिसर, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय हरिद्वार के चिकित्सको, प्रशिक्षुओं ने स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल के बच्चों एवं ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर वितरित की निशुल्क औषधियां

हरिद्वार/ श्यामपुर कांगड़ी 19 सितंबर गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट के संयोजन में ऋषिकुल परिसर, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का शुभारंभ कांगड़ी गांव स्थित स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में बच्चों एवं ग्रामीण के स्वास्थ्य की जांच और निशुल्क औषधि वितरण के साथ हुआ। स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण कैंप का शुभारंभ गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट की अध्यक्ष समाजसेवी अनीता वर्मा, डॉक्टर शोभित कुमार, डॉक्टर अरुण कुमार, डॉक्टर प्रियंका शर्मा ,डॉक्टर अंजली वर्मा, डॉ रमेश चंद तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद एकेडमी के प्रबंधक सुदीप बनर्जी , वाइस प्रिंसिपल कविता बैनर्जी के मार्गदर्शन में बालक बालिकाओं ने स्वागत गीत के साथ चिकित्सा कैंप में आए हुए चिकित्सकों और अतिथियों का स्वागत किया ऋषिकुल से आए चिकित्सा कैंप के डॉ शोभित कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन 23 सितंबर को होने जा रहा है इस उपलक्ष में सप्ताह पर्यंत यह अभियान चलेगा जिसका शुभारंभ कांगड़ी गांव स्थित स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल से हो रहा है इस कार्यक्रम में जहां निशुल्क चिकित्सा कैंप लगाए जाएंगे वहीं आयुर्वेद के प्रति जागरूकता के लिए रैलियां प्रदर्शनी आदि का भी आयोजन किया जाएगा

प्रोफेसर( डॉ ) रमेश चन्द्र तिवारी विभागाध्यक्ष अगद तंत्र विभाग,डॉ शोभित कुमार वार्ष्णेय विभागाध्यक्ष स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग, डॉ प्रियंका शर्मा,असिस्टेंट प्रो एवं डॉ अंजलि वर्मा , असिस्टेंट प्रो प्रसूति एवं स्त्री रोग की चिकित्सक टीम ने ग्राम वासियों, महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, डॉ अरुण कुमार असिस्टेंट प्रो. शालाक्य तंत्र द्वारा सभी रोगियों का नेत्र परीक्षण किया एवं परामर्श दिया,साथ ही डॉ प्रियंका शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर स्वस्थ वृत्त विभाग एवं डॉ अंजलि वर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी जानकारी दी एवं विभिन्न योग /प्राणायाम क्रियाओं का अभ्यास कराया गया इस हेतु शिविर में आये मरीजों को विभिन्न रोगों से बचाव सम्बंधित जानकारी दी गयीl
इस अवसर पर शिविर सह संयोजक विभागाध्यक्ष स्वस्थवृत्त एवं योग डॉ शोभित कुमार वार्ष्णेय एवं डॉ प्रियंका द्वारा बच्चों एवं मरीजों को रोग सम्बंधित परामर्श के साथ सयंमित दिनचर्या,विभिन्न रोगों में पथ्य -अपथ्य की जानकारी,इम्युनिटी बढ़ाने के लिए योग, प्राणायाम, ऋतु अनुसार संतुलित पोषक आहार आदि को अपनाने की सलाह दी गयी जिससे शरीर सभी प्रकार के रोगों से एवं रोगों के कारण बैक्टीरिया,वायरसों आदि से लड़ने में सक्षम हो जाता है,अतः सभी को इसका उपयोग करना चाहिए व अन्यों को भी इस पथ्य आहार विहार अपनाने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया।

निशुल्क चिकित्सा कैंप के अंतर्गत बच्चों और ग्रामीणों सहित 135 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई साथ ही बीपी और शुगर की जांच भी निशुल्क रही चिकित्सा कैंप में पीजी स्कॉलर डॉ मंजू ,डॉ मेघा भंडारी ,डॉ अनुभूति धानिया ,डॉ ज्योति नेगी, डॉ प्रगति नेगी, डॉ निधी भारती, डॉ दीपिका आर्य, डॉ हिमानी जोशी आदि ने वरिष्ठ चिकित्सकों को सहयोग प्रदान किया।
ऋषिकुल आयुर्वैदिक कॉलेज द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा कैंप में स्वामी विवेकानंद अकैडमी की टीचर स्वाति, गीता ,मीनू ,रचना, कीर्ति गुप्ता आदि ने सहयोगप्रदान किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *