संपत्ति विवाद में अपनी दो बहनों को मौत के घाट उतारने का आरोपी भाई विवेक गिरफ्तार

मनोज ठाकुर

संपत्ति विवाद में अपनी दो बहनों को मौत के घाट उतारने का आरोपी भाई विवेक गिरफ्तार

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर में 25-26 अगस्त की रात हुई दोहरे हत्या कांड में रुड़की पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। मुख्य आरोपी को वारदात में इस्तेमाल हथियार और वाहन के साथ दबोच लिया।
गणेशपुर निवासी अर्जुन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके सगे मामा विवेक उर्फ विक्की ने अंधाधुंध फायरिंग कर उसकी मां और मौसी की हत्या कर दी। इस गोलीबारी में आरोपी का जीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंगनहर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के बाद पुलिस और सीआईयू की टीमों ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सटीक इनपुट के आधार पर आरोपी विवेक उर्फ विक्की पुत्र जयपाल, निवासी चुड़ियाला, भगवानपुर को चूड़ामणि मंदिर चौक, चूड़ियाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तमंचा (315 बोर) 06 खोखा कारतूस व घटना में इस्तेमाल स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे मुख्य रूप से संपत्ति का विवाद और चरित्र पर शक की वजह रही है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में सीओ रुड़की ओशीन जोशी, प्रभारी निरीक्षक मणी भूषण श्रीवास्तव, व0उ0नि0 दीप कुमार, उ0नि0 संतोष सेमवाल, उ0नि0 नवीन कुमार, उ0नि0 ब्रहमदत्त विजलवाण, उ0नि0 पंकज कुमार, उ0नि0 हरीश गैरोला, अ0उ0नि0 मनीष कवि, अ0उ0नि0 कान्ता प्रसाद, का0 प्रीतम सिंह, का0 रणवीर सिंह, का0 अजय बिष्ट, का0 फरीद एवं सीआईयू टीम अ0उ0नि0 अश्वनी यादव, का0 आशीष शर्मा, का0 अजय काला, का0 रविन्द्र खत्री, का0 महीपाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *