मनोज ठाकुर
Ganga News 24 – रोशनाबाद, हरिद्वार
हेडलाइन: मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में आदित्य कुमार पवार का जलवा, 71 किलो में जीता गोल्ड
रोशनाबाद स्थित स्टेडियम में चल रही मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 71 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य कुमार पवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
रोमांच से भरे फाइनल मुकाबले में आदित्य ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ ही उन्होंने अपने पिता स्वामी राजेंद्रानंद सरस्वती और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
पदक वितरण समारोह में राजगुरु मठ के शंकराचार्य स्वामी आनंदनंद सरस्वती जी महाराज ने आदित्य को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मंच पर उत्तराखंड राज्य खेल महाकुंभ 2026 का बैनर आकर्षण का केंद्र रहा।
इस अवसर पर प्रांतीय युवा दल के मुकेश भट्ट, महंत राजेंद्रानंद सरस्वती, समाजसेवी देवेंद्र चौधरी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और खेल प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने आदित्य के उज्जवल भविष्य की कामना की।
आदित्य की इस जीत से कुश्ती प्रेमियों में खुशी की लहर है और युवाओं में खेल के प्रति नया जोश देखने को मिल रहा है।

