मनोज ठाकुर
हरिद्वार 02 अक्टूबर 2026 | इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेयरमैन प्रो.(डॉ.) नरेश चौधरी सम्मानित
उत्तराखण्ड पुलिस एवं वाहिनी अन्तरजनपदीय 15वीं क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में पुलिस विभाग की ओर से इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेयरमैन प्रो.(डॉ.) नरेश चौधरी द्वारा पुलिस विभाग को दिये गये सक्रिय उत्कृष्ट सहयोग एवं सराहनीय संचालन के लिये विशेष रूप से पुलिस अधीक्षक (क्राइम एवं ट्रैफिक) निशा यादव ने सम्मानित किया।
एसपी निशा यादव ने कहा कि डॉ. नरेश चौधरी को जब भी विभागीय सहयोग के लिये अनुरोध किया गया तो उन्होंने हमेशा पुलिस विभाग को समर्पित अग्रणीय होकर उत्कृष्ट सहयोग दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने भी डॉ. नरेश चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. नरेश चौधरी का व्यक्तित्व उल्लेखनीय एवं अतुलनीय है।
40वीं बटालियन के उप सेनानायक जे.आर. जोशी ने भी डॉ. नरेश चौधरी की सराहना की।
डॉ. नरेश चौधरी ने सम्मान का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान प्रेरणादायक हैं।
इस अवसर पर एसपी नगर दीपक सिंह, सीओ विपेन्द्र सिंह, शिशुपाल नेगी, आरआई प्रवीण कपिल, आलोक ने भी बधाई दी।
Haridwar #RedCross #NareshChaudhary #UttarakhandPolice #NishaYadav #GangaNews24