महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे की बड़ी कार्रवाई, Cipla की पुणे यूनिट का लाइसेंस रद्द


महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे की बड़ी कार्रवाई, Cipla की पुणे यूनिट का लाइसेंस रद्द

मुंबई/पुणे। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे की कार्रवाई जारी है। फूड कंपनियों पर एक्शन लेने के बाद अब दवा कंपनी भी उनके निशाने पर आ गई है।

FDA ने दवा निर्माता कंपनी सिप्ला फार्मा एंड लाइफ साइंसेज लिमिटेड की पुणे स्थित कैरी एंड फॉरवर्डिंग (C&F) यूनिट का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द कर दिया है।

नियामकीय निकाय के अनुसार, यह कार्रवाई रिएक्टिन प्लस (Reactin Plus) टैबलेट्स के स्टोरेज, पैकेजिंग और बाजार से दवा वापस मंगाने की प्रक्रियाओं में पाई गई गंभीर अनियमितताओं के कारण की गई है।

FDA के मुताबिक, लाइसेंस रद्द करने का आदेश 27 अगस्त से प्रभावी हो गया है। यह कार्रवाई पुणे जिले के वाडकी स्थित कंपनी के मुख्य वेयरहाउस में की गई जांच के बाद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *