फिल्मी अंदाज में नजर आए TVK चीफ विजय, चेन्नई की पुझल सेंट्रल जेल का किया औचक निरीक्षण
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन हैं, लेकिन शुक्रवार को अभिनेता से नेता बने तमिलगा वेत्त्रि कझगम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय फिल्म के हीरो वाले अंदाज में नजर आए।
विजय ने चेन्नई की पुझल सेंट्रल जेल का दौरा करके सबको चौंका दिया। देश के सबसे बड़े जेलों में शामिल इस सेंट्रल जेल में विजय ने जेल की सुरक्षा, व्यवस्थाओं और कैदियों की बुनियादी स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।
उन्होंने पहले महिला जेल परिसर और फिर विचाराधीन तथा सजायाफ्ता कैदियों के वार्डों का निरीक्षण किया। विजय ने जेल की रसोई में जाकर कैदियों के लिए बनने वाले भोजन और उसकी स्वच्छता की जांच की। इतना ही नहीं उन्होंने जेल अस्पताल, क्वारंटाइन ज़ोन, और नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र का दौरा कर चिकित्सा सुविधाओं का स्तर देखा।
इसके बाद विजय नहीं रुके। उन्होंने पुझल पुलिस स्टेशन का दौरा किया और SHO के सामने प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठकर जरूरी बातचीत करके पुलिस स्टेशन के कामकाज की जानकारी ली।
विजय के सेंट्रल जेल जाने की सूचना पर लोगों में कौतूहल देखा गया। विजय के काफिले को देखने के लिए लोग सड़क पर जमा हो गए।

