GANGA NEWS 24 | लक्सर – हरिद्वार
भाजपा नेता सचिन अग्रवाल ने किया शिक्षकों का सम्मान!!
संपादक कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट
लक्सर। भाजपा के वरिष्ठ नेता सचिन अग्रवाल द्वारा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लक्सर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में कार्यरत 200 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत रहे। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी है। शिक्षक ही देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भाजपा नेता सचिन अग्रवाल ने कहा कि गुरु का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है। शिक्षकों के सम्मान के लिए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
समारोह में सभी सम्मानित शिक्षकों को स्मृति चिन्ह, माला, पीला पटका और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के विकास और नई शिक्षा नीति पर भी विशेष चर्चा हुई।
इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षकगण और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल को फूल-मालाओं और बैनरों से सजाया गया था।
स्थान: लक्सर, हरिद्वार | GANGA NEWS 24

