मनोज ठाकुर
आरोपी की पहचान हुई
भगवानपुर मुठभेड़ में घायल आरोपी कुख्यात गो तस्कर निकला
भगवानपुर। गौकशी की सूचना पर पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल आरोपी की पहचान हो गई है।

नाम पता कुख्यात गो तस्कर अभियुक्त –
1. छोटू पुत्र संसार उर्फ शमशाद निवासी ग्राम हलजोरा, थाना भगवानपुर, उम्र 36 वर्ष

पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व में भी एक अभियोग में वांछित था। मुठभेड़ के दौरान जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
मौके से बरामद –
- 315 बोर का तमंचा
- बछड़ा और गौकशी के उपकरण
घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। इलाज के बाद पूछताछ में जो जानकारी सामने आएगी, उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उसके अन्य साथियों के बारे में भी पता लगा रही है।
📍 11 नवंबर 2026 | भगवानपुर, हरिद्वार

