पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए एडवोकेट प्राची गुप्ता को ‘नारी शक्ति वंदन सम्मान’


पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए एडवोकेट प्राची गुप्ता को ‘नारी शक्ति वंदन सम्मान’

हरिद्वार, 30 अगस्त। लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट प्राची गुप्ता को आज अमर उजाला के नारी शक्ति वंदन सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है।

प्राची गुप्ता की संस्था द्वारा ‘हरित हरिद्वार अभियान’ के तहत पूरे हरिद्वार शहर में पौधरोपण किया जा रहा है। अब तक उनके द्वारा 350 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने मंदिरों, विद्यालयों, पार्कों और अस्पतालों में औषधीय, फलदार व फूल वाले पौधों का रोपण किया है। उनका संकल्प है कि इस साल 1000 से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक जी, विधायक आदेश चौहान, ऋषि सचदेवा, मयंक शर्मा, अमर उजाला की टीम और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *