मनोज ठाकुर
कोतवाली बहादराबाद
नशे की हालत में वाहन चलाकर हुड़दंग मचाने वालों पर बहादराबाद पुलिस की सख्त कार्रवाई
शराब के नशे में वाहन चलाने की मेडिकल जांच में हुई पुष्टि, वैगनआर कार सीज कर नियमानुसार चालान की कार्रवाई
अवगत कराना है कि एक सफेद रंग की वैगनआर कार संख्या DL3CBC9887 में सवार कुछ युवकों द्वारा नशे की हालत में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने तथा राहगीरों एवं महिलाओं के साथ बहस एवं अभद्रता किए जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को रोककर उसमें सवार युवकों को थाने लाया गया।
पुलिस द्वारा युवकों का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें चिकित्सकीय जांच के दौरान उनके द्वारा शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई।
शराब के नशे में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने के संबंध में मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं, धारा 185 सहित अन्य प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। उक्त वैगनआर कार संख्या DL3CBC9887 को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया तथा नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई।
पुलिस कार्रवाई के दौरान युवकों द्वारा अपने कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर माफी मांगी गई तथा भविष्य में इस प्रकार की गलती दोबारा न करने का आश्वासन दिया गया।

