💐जीआरपी पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, चोरी की स्कूटी सहित 19 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार💐
⭕ थाना जीआरपी देहरादून पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी की स्कूटी बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ⭕
दिनांक 21.09.2026 को वादी आयुष पुत्र भरत सिंह, निवासी ग्राम पालुका, पोस्ट ऑफिस कलोगी, थाना पुरोला, जिला उत्तरकाशी, हाल पता- 21 गुरुद्वारा रोड, करनपुर, देहरादून द्वारा** थाना जीआरपी देहरादून पर तहरीर दी गई कि दिनांक 17.09.2026 को रेलवे स्टेशन देहरादून से उनकी स्कूटी संख्या UK07BS-0287 किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है।
वादी की तहरीर के आधार पर थाना जीआरपी देहरादून पर मु0अ0सं0-21/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अभियोग के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुश्री अरुणा भारती, पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखण्ड के निर्देशन तथा श्री अनुज, पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी उत्तराखण्ड, हरिद्वार के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना जीआरपी देहरादून के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता, सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन एवं गहन सुरागरसी-पतारसी करते हुए अथक प्रयास किए गए। पुलिस टीम के प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 22.09.2026 को रेलवे स्टेशन देहरादून के बाहर से मद्रसी कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर अभियुक्त तुषार पुत्र चन्द्र प्रकाश, निवासी ग्राम वडीयार, थाना/तहसील मोहरी, जिला उत्तरकाशी, उम्र 19 वर्ष को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त से बरामदगी
- एक एक्टिवा स्कूटी संख्या UK07BS-0287
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम
- श्री सतीशचन्द्र घिल्डियाल, थानाध्यक्ष, थाना जीआरपी देहरादून।
- अपर उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह,
- हेड कांस्टेबल 02 वीरेन्द्र सिंह
- हेड कांस्टेबल 231 भाव सिंह,
- हेड कांस्टेबल 58 सुरेश मीणा
- हेड कांस्टेबल 02 रामशरण

