कोतवाली लक्सर
जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी दबोचा, हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद से फरार चल रहा था आरोपी, गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार बदल रहा था अपने ठिकाने
घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी
हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने मारपीट कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को हिरासत में लेने में सफलता हासिल की है। घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
दिनांक 09.10.2026 को सुमित कुमार पुत्र महिपाल निवासी अकोढ़ा कलां, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली लक्सर में सूचना दी गई कि बहादरपुर निवासी रितिक ने अपने साथी के साथ मिलकर उनके भाई राकेश के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग की। सूचना के आधार पर कोतवाली लक्सर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर हुई इस गंभीर घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी लक्सर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लक्सर को घटना की सत्यता की जांच करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।
पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी एवं पतारसी के आधार पर दिनांक 11.10.2026 को घटना में संलिप्त आरोपी रितिक को हिरासत में लिया गया। घटना में शामिल अन्य आरोपी की तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
नाम पता आरोपित
रितिक पुत्र शरणवीर सिंह निवासी बहादरपुर खादर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 1044/26
पुलिस टीम
- प्रवीण सिंह कोश्यारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर
- व0उ0नि0 राजेश बिष्ट कोतवाली लक्सर
- उ0नि0 समीप पाण्डेय
- कानि0 मनोज शर्मा

