– माननीय नितिन गडकरी जी के हवाले से:
किसानों के पक्ष में – गंगा न्यूज़ 24
गडकरी जी ने ही खोल दी सरकार के दावों की पोल – “किसान का कुर्ता बैंक के पास गिरवी है”
नई दिल्ली। सरकार 12 साल से कह रही है कि किसानों की आय दोगुनी कर दी, गरीबी हटा दी। लेकिन सरकार के ही वरिष्ठ मंत्री, माननीय नितिन गडकरी जी ने मंच से वो सच बोल दिया, जिसे किसान रोज जीता है।
माननीय नितिन गडकरी जी का बयान –
“किसान का कुर्ता भू विकास बैंक के पास गिरवी है, धोती साहूकार के पास और टोपी क्रेडिट सोसायटी के पास…”
गडकरी जी के इन्हीं शब्दों ने देश के किसानों की आर्थिक बदहाली की पूरी तस्वीर पेश कर दी।
गडकरी जी के बयान का मतलब क्या है?
गडकरी जी ने साफ कहा – किसान आज भी तीन तरफ से कर्ज में जकड़ा है।
- कुर्ता बैंक के पास – भू विकास बैंक का कर्ज
- धोती साहूकार के पास – साहूकार का भारी ब्याज वाला कर्ज
- टोपी क्रेडिट सोसायटी के पास – सोसायटी का तकाजा
जब केंद्रीय मंत्री खुद कह रहे हैं कि किसान का तन तक गिरवी है, तो फिर आय दोगुनी होने का दावा कहां टिकता है?
12 साल में क्या बदला?
गडकरी जी के बयान से साबित हो गया – भारत में नेताओं और अधिकारियों की गरीबी हटी है, किसान की नहीं।
खाद महंगी, बीज महंगा, डीजल महंगा, लेकिन फसल का दाम वही पुराना। किसान कर्ज लेकर बोता है, कर्ज लेकर काटता है, और कर्ज में ही डूबकर आत्महत्या को मजबूर हो जाता है।
किसान की मांग –
माननीय गडकरी जी के बयान को ही आधार बनाकर किसान पूछ रहा है – अगर किसान का कुर्ता-धोती-टोपी सब गिरवी है, तो फिर 12 साल में आय दोगुनी कैसे हुई?
किसान को झूठे दावे नहीं, MSP की गारंटी, कर्ज से मुक्ति और फसल का पूरा दाम चाहिए।

