क्या धर्म ग्रंथों में अशुद्धियां मिली हैं? रामदेव की योजना पर शंकराचार्य ने उठाए सवाल
हरिद्वार के पतंजलि योग पीठ में हुए प्राच्य विद्या सम्मेलन में बड़ा निर्णय – बाबा रामदेव की अगुवाई में धर्म शास्त्रों में संशोधन / शोधन का व्यापक आंदोलन चलाने का प्रस्ताव पारित।
इस पर ज्योतिष्पीठ के जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कड़ा सवाल उठाया है।
शंकराचार्य जी ने कहा –
“क्या धर्म ग्रंथों में अशुद्धियां मिली हुई हैं? अगर मिली हैं तो किसने मिलाईं, कब मिलाईं और आज तक किसी ने आपत्ति क्यों नहीं दर्ज की?”
उन्होंने पूछा कि धर्म ग्रंथों में छेड़छाड़ / शोधन का अधिकार आखिर किसे है?

