मनोज ठाकुर
कुंभ-2027 की तैयारी में जुटी PWD टीम से मारपीट, FIR के बाद PWD कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार

हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर प्रस्तावित मार्ग के लिए अतिक्रमण चिन्हीकरण करने पहुंची लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। इस मामले में कनखल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि घटना इंदिरा बस्ती क्षेत्र की है। आरोप है कि PWD की टीम जब विश्व कल्याण आश्रम और मातृ सदन आश्रम से ज्वालापुर की ओर अतिक्रमण चिन्हीकरण कर रही थी, तभी कुछ लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए टीम के साथ अभद्रता और मारपीट की।

इस संबंध में PWD के सहायक अभियंता चंद्र लाल भारती की ओर से कोतवाली कनखल में तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं घटना के विरोध में और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज PWD कार्यालय में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर सांकेतिक धरना शुरू कर दिया है। धरने में सभी अवर अभियंता, सहायक अभियंता एवं कार्यालय स्टाफ शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।
- PWD टीम से मारपीट पर हंगामा, कनखल में FIR – कुंभ कार्यों का बहिष्कार
- कुंभ मार्ग के सर्वे में गई PWD टीम से अभद्रता, कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी
- हरिद्वार: अतिक्रमण चिन्हीकरण के दौरान PWD टीम पर हमला, गिरफ्तारी तक कार्य बहिष्कार

