24वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में हरिद्वार पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

मनोज ठाकुर

एसएसपी हरिद्वार ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया

ऊधमसिंह नगर में 17 से 19 अगस्त तक आयोजित 24वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में हरिद्वार पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हरिद्वार पुलिस की टीम ने कुश्ती में द्वितीय और आर्म रेस्लिंग में तृतीय स्थान हासिल किया। महिला कांस्टेबल पूजा भट्ट ने 56 किलोग्राम कुश्ती, 56 किलोग्राम आर्म रेस्लिंग तथा 59 किलोग्राम बॉडी बिल्डिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं कांस्टेबल कविता बुटोला, भारती रावत और रजनी बिष्ट ने भी विभिन्न भार वर्गों में पदक जीतकर हरिद्वार पुलिस का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम से पुलिस कार्यालय में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मुलाकात की और खिलाड़ियों व कोचिंग स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अभी से बेहतर तैयारी करने के निर्देश दिए। साथ ही खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन और प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *