हरिद्वार जीआरपी पुलिस के द्वारा रक्षाबंधन पर यात्रियों के खोये मोबाइल लौटा कर उनको रक्षाबंधन का तोहफा दिया

मनोज ठाकुर

🇳🇪जीआरपी उत्तराखंड पुलिस की बड़ी सफलता: 152 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 31 लाख रुपये की अनुमानित कीमत के मोबाइल स्वामियों को लौटाए🇳🇪💐
💠 जीआरपी पुलिस/एसओजी ने रक्षाबंधन से पहले गुम मोबाइलों को बरामद कर फोन स्वामियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान 💠
🔶 जीआरपी पुलिस ने 22 राज्यों से ढूंढ कर वापस किए गुमशुदा मोबाइल 🔶
⏹️ त्यौहारी सीजन में जीआरपी पुलिस से फोन पाकर गदगद हुए फोन स्वामी ⏹️

पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखंड सुश्री अरुणा भारती के निर्देशन में एवं पुलिस जीआरपी उत्तराखंड हरिद्वार श्री अनुज के निकट पर्यवेक्षण में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी एवं उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी उत्तराखंड पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

जीआरपी उत्तराखंड पुलिस की टीमों द्वारा तकनीकी माध्यमों एवं सर्विलांस की सहायता से 152 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 31 लाख रुपये है।बरामद मोबाइल फोनों को आवश्यक सत्यापन एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिया गया। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने जीआरपी उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यवाही की सराहना की।
पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखंड सुश्री अरुणा भारती ने बताया कि गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए जीआरपी द्वारा लगातार तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश एवं बरामदगी का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।जीआरपी उत्तराखंड पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *