कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने लगाया अर्द्धकुंभ बजट के दुरूपयोग का आरोप

हरिद्वार BREAKING | कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने लगाया अर्द्धकुंभ बजट के दुरूपयोग का आरोप

हरिद्वार, 4 अक्टूबर – प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा:

“709 करोड़ के कुंभ बजट का खुला दुरुपयोग हो रहा है, निर्माण कार्यों में निष्पक्षता और पारदर्शिता नहीं है।”

मुख्य आरोप:

  • भाजपा के पार्षद भी निर्माण कार्यों पर सवाल उठा रहे हैं
  • ज्वालापुर और बहादराबाद क्षेत्र को अर्द्धकुंभ विकास कार्यों से नहीं जोड़ा गया – दोहरी नीति क्यों?
  • सीतापुर, रवि विहार, ब्रह्मपुरी, शिव विहार, आन्नेकी, रोशनाबाद में सड़कों की हालत खराब, कई कालोनियों में सीवर तक नहीं
  • पानी की टंकियां बनाई, पर कनेक्शन नहीं

मांग:

  • श्वेत पत्र जारी किया जाए
  • साइन बोर्ड पर अधिकारियों के मोबाइल नंबर और कार्यदायी संस्था का नाम अंकित हो
  • थर्ड पार्टी ऑडिट सार्वजनिक किया जाए
  • टेंडर बाद में, काम पहले – उच्च स्तरीय जांच हो

आस्था के पर्व अर्द्धकुंभ में खानापूर्ति और बंदरबांट बर्दाश्त नहीं।

मौजूद रहे: ग्रामीण जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, सोम त्यागी, मनोज सैनी, सुरेश राणा, निर्मल सोनी, विकास चंद्रा, सीएल यूदेव आदि।

ArdhKumbh #KumbhBudget #AlokSharma #Congress #HaridwarPressClub #709Crore

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *