ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का करारा प्रहार

मनोज ठाकुर

कोतवाली भगवानपुर

ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का करारा प्रहार

स्मैक तस्करी करते 01 आरोपित को धर दबोचा

आरोपित के कब्जे से 05.12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

SSP हरिद्वार के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार जारी है पुलिस की सख्त कार्रवाई

पुलिस मुख्यालय देहरादून, उत्तराखण्ड द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में भगवानपुर पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 25/11/2026 को दौराने चैकिंग पुलिस टीम द्वारा आरोपित गुलरेज पुत्र शहीद निवासी ग्राम कालेवाला थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हसनपुर मदनपुर के पास से पकडा गया।
आरोपित के कब्जे से 05.12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई।

आरोपित के विरुद्ध कोतवाली भगवानपुर पर NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

आरोपित का नाम व पता:
गुलरेज पुत्र शहीद निवासी कालेवाला, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।

बरामदगी का विवरण:
05.12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक।

पुलिस टीम:
उ0नि0 आशीष नेगी, प्रभारी चौकी मंडावर।
का0 संजय नेगी।
का0 संजय पंवार

नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि नशे के कारोबार एवं इससे संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *