एसएमजेएन कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता पर व्याख्यान, डॉ बत्रा बोले – महिला सशक्तिकरण तभी संभव जब महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए जागरूक होंगे

मनोज ठाकुर

एसएमजेएन कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता पर व्याख्यान, डॉ बत्रा बोले – महिला सशक्तिकरण तभी संभव जब महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए जागरूक होंगे

हरिद्वार 9 सितंबर। एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज में इनर व्हील क्लब, हरिद्वार के सहयोग से छात्राओं के लिए गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव, समय पर जांच और एचपीवी (HPV) टीकाकरण के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा एवं की नोट स्पीकर डॉ नीता मेहरा ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. बत्रा ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने छात्राओं से निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी दिनचर्या में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी संभव होगा जब हम महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए जागरूक होंगे।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं आईक्यूएसी अध्यक्ष डॉ. संजय माहेश्वरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इनर व्हील क्लब के सामाजिक योगदान को सराहा। मुख्य वक्ता डॉ. नीता मेहरा ने सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों, कारणों और एचपीवी वैक्सीन की उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डाला।

प्रश्नोत्तरी सत्र में डॉ. ज्योति और डॉ. अमिता मल्होत्रा के प्रश्नों का डॉ. नीता मेहरा ने विस्तार से समाधान किया। अंत में डॉ. रुचिता सक्सेना ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. पूर्णिमा सुंद्रियाल, डॉ. सरोज शर्मा, सुश्री ऋचा मिनोचा और डॉ. पल्लवी राणा का विशेष योगदान रहा।

संपादक: कुलदीप शर्मा | Ganga News 24 |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *