कोतवाली बहादराबाद
शांति व्यवस्था भंग करने पर बहादराबाद पुलिस ने 01 आरोपी को दबोचा
दिनांक 08.09.2026 को कोतवाली बहादराबाद में आरोपी रमन पुत्र जगजोत सिंह, निवासी सुदेश नगर, निकट बुड्ढी माता मंदिर, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार को उसकी पत्नी द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के संबंध में जांच/पूछताछ हेतु थाने पर बुलाया गया था।
दौराने पूछताछ आरोपी अपनी पत्नी के साथ आमदा फौजदारी होने लगा तथा पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद जांच में सहयोग करने के बजाय और अधिक उग्र हो गया। आरोपी के इस व्यवहार से थाने में आए फरियादियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत बहादराबाद पुलिस द्वारा आरोपी को धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लिया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता आरोपित
रमन पुत्र जगजोत सिंह निवासी सुदेश नगर, निकट बुड्ढी माता मंदिर, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम
- उ0नि0 ज्योति नेगी
- कानि0 वसीम अहमद

