उत्तराखंड में 17 IPS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल-टिहरी समेत कई जिलों के SSP बदले

उत्तराखंड में 17 IPS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल-टिहरी समेत कई जिलों के SSP बदले

देहरादून, 25 नवंबर। उत्तराखंड शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 17 अधिकारियों के स्थानांतरण / तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश गृह अनुभाग-1 से सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी हुआ है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

किसे कहां मिली तैनाती –

  • श्री मंजूनाथ टी.सी. – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल से सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर
  • श्री पंकज भट्ट – सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर से सेनानायक, आईआरबी प्रथम, बेलपड़ाव
  • श्री मणिकान्त मिश्र – पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर
  • श्री अमित श्रीवास्तव-I – पुलिस अधीक्षक, सीओआईडीईओ सेक्टर, देहरादून से पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना
  • श्रीमती श्वेता चौबे – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी से सेनानायक, आईआरबी द्वितीय
  • श्री अमित श्रीवास्तव-II – पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, चमोली
  • श्री देवेन्द्र पींचा – सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी
  • श्री अर्पण यदुवंशी – सेनानायक, एसडीआरएफ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल
  • श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे – सेनानायक, आईआरबी द्वितीय से पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय
  • श्री अजय गणपति – पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर से सेनानायक, एसडीआरएफ
  • श्री सर्वेश पंवार – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी से पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय
  • श्री जितेन्द्र मेहरा – पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर से पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना, पुलिस मुख्यालय
  • श्रीमती सरिता डोभाल – पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी
  • श्री हरीश वर्मा – सेनानायक, आईआरबी प्रथम, बेलपड़ाव से सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर
  • श्री सुरजीत पंवार – पुलिस अधीक्षक, चमोली से पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय
  • श्रीमती शाहजहां जावेद खान – अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय से पुलिस अधीक्षक, फायर सर्विस
  • श्री जगदीश चन्द्र – पुलिस अधीक्षक, नगर, नैनीताल से पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर

आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी अविलंब कार्यभार ग्रहण कर कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

GangaNews24 #Uttarakhand #IPSTransfer #Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *