गंगा न्यूज़ 24 • नई दिल्ली
इन्फ्लुएंसर्स और रील क्रिएटर्स को पत्रकार का दर्जा नहीं – दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और रील क्रिएटर्स पत्रकारों जैसी विशेष सुरक्षा और कानूनी छूट का दावा नहीं कर सकते।
दिल्ली पुलिस ने अपने हलफनामे में स्पष्ट किया कि सिर्फ रील बनाना या सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स होना, किसी को पत्रकार का दर्जा नहीं देता।
हालांकि, पुलिस ने यह भी माना कि स्वतंत्र और डिजिटल पत्रकारों को भी पत्रकारिता के अधिकार प्राप्त हैं। जो व्यक्ति वास्तव में पत्रकारिता का काम कर रहा है, उसे प्रेस की स्वतंत्रता का संरक्षण मिलेगा।
मामले में आगे की सुनवाई के बाद कोर्ट का रुख तय होगा कि डिजिटल युग में पत्रकार की परिभाषा क्या होगी।
गंगा न्यूज़ 24

