मनोज ठाकुर
अतिक्रमण हटाने के दौरान PWD कर्मचारियों से मारपीट, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी
बैरागी कैंप हरिद्वार अतिक्रमण हटाने को लेकर PWD कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के विरोध में और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कर्मचारियों का धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा।
धरने पर बैठे इंजीनियरों में चंद्र प्रकाश भारती प्रवेश कुमार, गणेश जोशी, राजेंद्र कुमार, अजीत कलरा, मनमोहन सिंह, अरविंद जोशी, जयेंद्र दिग्विजय शामिल रहे।
वहीं कर्मचारी गण प्रदीप किशोर, के.एन जोशी, सनी कुमार, शांति रघुवाण, श्रीमती बबीता, श्री नवीन आर्य, श्री श्रवण कुमार, कमलेश मिश्रा, विनय कुमार, महेश वर्मा, अनु सौरभ सैनी, मुकेश थपलियाल, मैनपाल सिंह, संगीता, रणजीत सिंह, श्रीमती सरोज, श्रीमती पूनम सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
धरना दे रहे कर्मचारियों ने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

