प्रेरणा की मिसाल | 47 साल में छोड़ी नौकरी, खड़ा किया ₹9500 करोड़ का साम्राज्य
आमतौर पर 47 साल की उम्र में लोग रिटायरमेंट की योजना बनाते हैं, लेकिन हरियाणा के फरीदाबाद के विजय अग्रवाल ने इसी उम्र में ₹30,000 की नौकरी छोड़कर ₹15 लाख की बचत से जोखिम उठाया और बंजर जमीन पर टेंट लगाकर Action Construction Equipment (ACE) की नींव रखी।
600 छोटे-बड़े पुर्जों को जोड़कर पहली क्रेन बनाई। पत्नी मोना अग्रवाल ने 6 महीने तक पैसों के लिए नहीं पूछने का भरोसा देकर हौसला बढ़ाया।
आज ACE मोबाइल क्रेन, टावर क्रेन, लोडर्स, हार्वेस्टर बनाती है, उत्पाद 37 देशों में निर्यात होते हैं, TATA, L&T जैसी कंपनियां क्लाइंट हैं। ₹15 लाख से शुरू हुआ कारोबार आज ₹9500 करोड़ के पार है।
उन्हें ‘क्रेन किंग’ के नाम से जाना जाता है।

