अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जन्मजात नागरिकता को लेकर दुनिया के कुछ देशों के साथ भारत का नाम लेते हुए बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले एक लेटर को शेयर किया है।
ट्रंप ने जन्मजात नागरिकता पर एक लेटर शेयर किया है जिसमें भारत के लिए नरक शब्द का इस्तेमाल किया है। इसमें लिखा है “यहां पैदा होने वाला बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है और फिर वे चीन भारत या दुनिया के किसी अन्य ‘नरक’ से अपने पूरे परिवार को यहां ले आते हैं।” इस लेटर में लिखा गया है जन्मजात नागरिकता की तीखी आलोचना करते हुए भारत और चीन जैसे देशों को “Hellhole” यानि नर्क या बेहद खराब जगह कहकर संबोधित किया गया है।
इस लेटर में लिखा है “…यहां पैदा होते ही बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है और फिर वे चीन, भारत या दुनिया के किसी और ‘नरक’ जैसी जगह से अपने पूरे परिवार को यहां बुला लेते हैं। यह देखने के लिए आपको बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं है। अब यहां अंग्रेजी नहीं बोली जाती। आज जो प्रवासी वर्ग यहां आ रहा है उनमें इस देश के प्रति लगभग कोई निष्ठा नहीं है जो कि हमेशा से ऐसा नहीं था।

