🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | UPI MDR पर बड़ी खबर!
UPI MDR चार्ज पर व्यापारियों को मिल सकती है बड़ी राहत
नई दिल्ली। UPI पेमेंट पर MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) चार्ज लगाने के प्रस्ताव पर फिलहाल रोक लग सकती है। सूत्रों के अनुसार व्यापारियों की कड़ी आपत्ति और विरोध के बाद 15 अक्टूबर से प्रस्तावित UPI MDR चार्ज को 1 जनवरी 2027 तक टालने पर विचार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर सरकार और संबंधित पक्षों के बीच लगातार चर्चा जारी है, हालांकि अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
यदि यह प्रस्ताव टलता है तो देशभर के छोटे-बड़े व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
UPIMDR #UPIPayment #BreakingNews #BusinessNews #GangaNews24Official
अपडेट: 08 अक्टूबर 2026

