मनोज ठाकुर
BREAKING | हरिद्वार – UGC के काले कानून के खिलाफ स्वर्ण समाज का महा आंदोलन
UGC रोल बैक को लेकर आगामी 4 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे रानी माजरा में होने जा रहे स्वर्ण समाज के महा आंदोलन को लेकर आज सुभाषगढ़, ज्वालापुर में ब्राह्मणों के बीच पहुँचे श्रीखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक जी स्वामी कार्तिक जी महाराज।
बैठक में दिनेश वाले कुलदीप शर्मा, मनोज ठाकुर, ऋषि शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के लोग मौजूद रहे।
महाराज जी ने कहा – ये किसी एक लड़के की शादी नहीं, ये पूरे स्वर्ण समाज के भविष्य की लड़ाई है। अगर आज सड़कों पर नहीं उतरे तो ये काला कानून हमारे बच्चों के भविष्य पर ताला लगा देगा।
इस आंदोलन में ग्वालियर से एडवोकेट अनिल मिश्रा, किसान नेता ठाकुर पूरण सिंह राणा, शेर सिंह राणा और मुजफ्फरनगर से राम त्यागी जी भी मार्गदर्शन देने पहुँच रहे हैं।
अपील: सभी स्वर्ण समाज से निवेदन है कि 4 अक्टूबर को सुबह 9 बजे रानी माजरा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

