मनोज ठाकुर
कोतवाली बहादराबाद,
हरेला पर्व पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
आज हरेला पर्व के पावन अवसर पर कोतवाली बहादराबाद परिसर में पुलिस अधिकारियों व कर्मियों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा प्रकृति के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
सभी ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
हरेला पर्व उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है, जो प्रकृति के प्रति प्रेम, सम्मान एवं संरक्षण का संदेश देता है। कोतवाली बहादराबाद परिवार ने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरा-भरा बनाने की अपील की।
आओ मिलकर पेड लगाये, प्रकृति को हरा भरा बनायें

