भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित तृतीय ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑफ मेडिटेशन लीडर्स का विशेष सत्र दिव्यता, चेतना और प्रेरणा का अद्भुत संगम बना। इस गरिमामयी अवसर पर भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

✨ तृतीय ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑफ मेडिटेशन लीडर्स का आयोजन

💫 भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित तृतीय ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑफ मेडिटेशन लीडर्स का विशेष सत्र दिव्यता, चेतना और प्रेरणा का अद्भुत संगम बना। इस गरिमामयी अवसर पर भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

💫 विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरू, अध्यक्ष परमार्थ निकेतन, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का पावन सान्निध्य, आशीर्वचन एवं प्रेरक उद्बोधन सभी के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हुआ।

🌿 पूर्व निदेशक, सीबीआई एवं सीआरपीएफ, पद्मश्री श्री डी. आर. कार्तिकेयन जी #DRKarthikeyanJi ने ध्यान को वैश्विक शांति का आधार बताते हुए सभी का स्वागत किया। साथ ही श्री श्री रविशंकर जी, सद्गुरु जग्गी वासुदेव जी एवं ब्रह्मर्षि पत्रीजी के प्रेरणादायी संदेशों ने कार्यक्रम को और भी ऊर्जावान बनाया।

🕊️ माननीय उपराष्ट्रपति जी Vice President of India ने अपने उद्बोधन में कहा कि वास्तविक शांति का मार्ग हमारे भीतर से होकर जाता है। मेडिटेशन न केवल तनाव को कम करता है, बल्कि जीवन में क्लैरिटी, इंटरनल पीस और पॉजिटिव एप्रोच प्रदान करता है।

🌟 पूज्य स्वामी जी ने “बुद्ध सीईओ” की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि मेडिटेशन हमें टाइम मैनेजमेंट, थॉट मैनेजमेंट और टंग मैनेजमेंट सिखाता है, और हमें हैप्पी, हेल्दी एवं हार्मनी लिविंग की ओर अग्रसर करता है।

🌍 विभिन्न सत्रों, पैनल चर्चाओं और केस स्टडीज़ के माध्यम से यह स्पष्ट हुआ कि मेडिटेशन केवल साधना नहीं, बल्कि समाज, नेतृत्व और विश्व शांति का सशक्त माध्यम है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *