लव जिहाद के मामले नहीं रख रहा है सरकार के कानून बनाने के बाद

शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में रविवार दोपहर हिंदू संगठनों ने एक मुस्लिम युवक को पकड़ा है। युवक का नाम अकरम खान है।

वह एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर होटल में ले आया था। हिंदू संगठनों के पहुंचने पर वहां हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान उसकी पत्नी भी पहुंच गई।

अकरम की पत्नी का नाम निशा बानो है। पत्नी का आरोप है कि उसका पति करीब डेढ़ साल से 17 वर्षीय लड़की के साथ संपर्क में है।

पत्नी ने आरोप लगाया है कि वह परिवार का खर्च भी नहीं उठाता था।

अकरम के साथ वहां मौजूद महिलाओं ने मारपीट भी की है। पीड़िता की मां ने कहा कि मई महीने में ही उसकी बेटी घर छोड़कर चली गई थी।

इसके बाद देहात पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। अकरम खान पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हिंदू संगठन के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *