उत्तर प्रदेश की सियासत में लंबे समय तक अपनी अलग पहचान रखने वाले डीपी यादव ने विधानसभा चुनाव की बिसात पर पहली चाल चल दी है।

उत्तर प्रदेश की सियासत में लंबे समय तक अपनी अलग पहचान रखने वाले डीपी यादव ने विधानसभा चुनाव की बिसात पर पहली चाल चल दी है।

संभल के धनारी स्थित फार्म हाउस में आयोजित जनसभा से उन्होंने अपनी पार्टी राष्ट्रीय परिवर्तन दल (आरपीडी) का पहला प्रत्याशी घोषित करते हुए आजमगढ़ के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर गगन यादव को गुन्नौर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान किया।

चुनावी घोषणा के साथ ही यह साफ संकेत भी दे दिया गया कि आरपीडी इस बार केवल मौजूदगी दर्ज कराने नहीं, बल्कि मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की रणनीति के साथ मैदान में उतर रही है।

धनारी फार्म हाउस में आयोजित जनसभा के दौरान डीपी यादव ने समर्थकों के बीच गगन यादव के नाम की घोषणा की। मंच से उन्होंने पार्टी संगठन को चुनावी तैयारियों में जुटने का संदेश दिया।

प्रत्याशी के ऐलान के बाद सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर चुनावी माहौल बना दिया। इसे आरपीडी के विधानसभा अभियान की औपचारिक शुरुआत माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *