महाराष्ट्र के किसान परिवार की यह पीड़ा जब मेरी जानकारी में आई तो मैंने इसे अपने फेसबुक पेज के माध्यम से देश के सामने रखने का प्रयास किया।
किसान के बैल की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई थी और मजबूरी में किसान दंपति को खुद हल खींचकर खेती करनी पड़ रही थी।
इस विषय को उठाने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने संज्ञान लिया और किसान परिवार को नया बैल व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। उम्मीद है कि देश के हर किसान की ऐसी ही समस्याओं का समय पर समाधान होना चाहिए।
किसानों के सम्मान व अधिकारों की लड़ाई आगे भी पूरी मजबूती से जारी रहेगी। 🌾

