संपूर्ण उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण!
SCERT उत्तराखंड की निदेशक वंदना गर्ब्याल जी और रमेश प्रसाद बडोनी जी के नेतृत्व में विकसित AI आधारित शिक्षक प्रशिक्षण मॉडल को AI for Education Awards 2026 में दुनिया की Top-6 Teacher Training Projects में स्थान मिला।
49,000+ शिक्षकों का पंजीकरण, 47,000+ प्रमाणित शिक्षक और 15,000+ विद्यालयों तक पहुँचा यह मॉडल आज उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिला रहा है। सीमित संसाधनों में विकसित यह पहल भारत की नवाचार क्षमता और AI आधारित शिक्षा की ताकत का उत्कृष्ट उदाहरण है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर वंदना गर्ब्याल जी, रमेश प्रसाद बडोनी जी, पूरी SCERT उत्तराखंड टीम को हार्दिक बधाई।

