मां शाकुंभरी देवी क्षेत्र में अचानक उफान, पुलिस ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला

मां शाकुंभरी देवी क्षेत्र में अचानक उफान, पुलिस ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला

सहारनपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मां शाकुंभरी देवी मंदिर क्षेत्र से गुजरने वाली बरसाती नदी अचानक उफान पर आ गई। पानी का तेज बहाव मंदिर परिसर की ओर बढ़ता देख वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।

स्थिति की सूचना मिलते ही मिर्जापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव अभियान शुरू कराया। पुलिसकर्मियों ने तेज बहाव के आसपास मौजूद श्रद्धालुओं को सावधानीपूर्वक निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

थाना प्रभारी सूबे सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि पानी का बहाव कम होने तक कोई भी व्यक्ति नदी पार करने या मंदिर की ओर आगे बढ़ने का प्रयास न करे। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

सुरक्षा को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार जलस्तर तथा मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। श्रद्धालुओं को सुरक्षित मार्गों का प्रयोग करने और पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

समय रहते पुलिस द्वारा संभाले गए मोर्चे और तत्परता से किए गए रेस्क्यू के कारण किसी तरह की जनहानि होने से बच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *