श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी जी महाराज (जूना अखाड़ा) आज श्री पंचमहाभूत परमहंस अखाड़ा की जगतगुरु दुर्गाचार्य कंचन भवानी परमहंस जी से शिष्टाचार भेंट हेतु पधारे।
इस अवसर पर उन्होंने पूर्ण आत्मीयता एवं स्नेह के साथ आश्वस्त करते हुए कहा कि “जब भी आपको हमारी आवश्यकता हो, बिना किसी संकोच के हमें स्मरण करें। स्वयं को कभी असुरक्षित महसूस न करें, हम सभी सदैव आपके साथ हैं। आप जब भी हमें बुलाएँगे, चाहे हम कहीं भी हों, आपके पास उपस्थित होकर आपके समर्थन में दृढ़ता से खड़े रहेंगे।”
महामंडलेश्वर जी के इस स्नेहपूर्ण आश्वासन और समर्थन ने आपसी विश्वास, सम्मान एवं सनातन एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

