मनोज ठाकुर
🙏 “श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने किया हरिद्वार जिला प्रशासन को सम्मानित”
हरिद्वार। भारत के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन कांवड़ मेला-2026 के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर आज श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने हरिद्वार जिला प्रशासन के अधिकारियों को सम्मानित किया।
इस वर्ष करोड़ों शिव भक्तों ने हरिद्वार से गंगाजल उठाकर देशभर में कांवड़ यात्रा की। इस विशाल आयोजन की व्यवस्था हरिद्वार जिला प्रशासन ने बेहतरीन ढंग से निभाई। जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित जी और SSP हरिद्वार नवनीत सिंह जी के नेतृत्व में पूरे प्रशासन की मेहनत से मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
इस बार हरिद्वार शहर में पहली बार जाम की समस्या नहीं देखने को मिली, जिससे शहरवासियों ने भी जिला प्रशासन को खुले दिल से बधाई दी।

इसी क्रम में आज श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पांडे जी के नेतृत्व में यूनियन की पूरी टीम ने DM मयूर दीक्षित जी, SSP नवनीत सिंह जी, SP ट्रैफिक एवं SP क्राइम सुश्री निशा यादव IPS का पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

पत्रकारों ने कहा कि जिला प्रशासन की मुस्तैदी और बेहतर प्लानिंग के कारण ही इस बार कांवड़ मेला बिना किसी अव्यवस्था के संपन्न हो सका।
इस बार जाम मुक्त हरिद्वार के लिए प्रशासन को बधाई!
करोड़ों शिव भक्तों की सेवा में जुटे जिला प्रशासन को मिला सम्मान
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पांडे जी के नेतृत्व में DM, SSP सहित पुलिस अधिकारियों का सम्मान।
इस बार का कांवड़ मेला रहा ऐतिहासिक और जाम मुक्त रहा।
इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महामंत्री विनीत धीमान, देवम मेहता, कुलदीप शर्मा, मनोज ठाकुर, सागर, बिक्रम जीत सिंह,दानिश कुरैशी, इंद्र कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

