भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय हेमंग जोशी जी को बनाए जाने पर केंद्रीय नेताओं का जताया आभार

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व प्रदान किए जाने पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी, माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी, माननीय राष्ट्रीय संगठन महामंत्रीश्री बी० एल० संतोष जी सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।

यह दायित्व मुझे एक नई ऊर्जा और उत्तरदायित्व-बोध के साथ सौंपा गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा, संगठन की जीवंतता और भविष्य की दिशा तय करने वाली शक्ति है, जो देश के करोड़ों युवाओं को राष्ट्र-निर्माण के महायज्ञ से जोड़ने का सशक्त सेत बनता है। इस दायित्व को मैं सेवा, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ निभाने का संकल्प लेता हूँ।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं माननय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के कुशल नेतृत्व में, आने वाले समय में भारतीय जनता युवा मोर्चा को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत, गतिशील एवं जनसेवा-उन्मुख बनाने हतु मैं तन-मन से जुटा रहूँगा। ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को साकार करने में, देश के युवाशक्ति को भाजपा की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए समाज के अतिम छोर तक इनका लाभ पहुँचाना मेरा प्रमुख ध्येय रहेगा, जिसके लिए मैं पूर्ण निष्ठा और सेवाभाव के साथ अनवरत प्रयासरत रहूँगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *